भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आओ ख़ुदकुशी कर लें / विजय वाते

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:55, 1 नवम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय वाते |संग्रह= दो मिसरे / विजय वाते }} <poem> आओ ख़ु...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आओ ख़ुदकुशी कर लें।
कुछ तो ज़िन्दगी कर लें।

सब से दोस्ती कर लें,
खुद के अजनबी कर लें।

चार दिन ही जीना है,
हड्डियाँ कड़ी कर लें।

अपने पिछले जन्मों की,
ग़लतियाँ सही कर लें।

आज होंठ सी कर हम,
थोड़ी शायरी कर लें।

काम कल जो करना है,
हम 'विजय' अभी कर ले।