भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आज उतरी हैं आँखों में परछाइयाँ / अमरेन्द्र

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:47, 4 अगस्त 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमरेन्द्र |अनुवादक= |संग्रह=मन गो...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आज उतरी हैं आँखों में परछाइयाँ
मेरी जाती रही हैं सब तनहाइयाँ।

इस अकेले में तुमने क्या मुझसे कहा
आज मेरा ही मन, मेरा मन न रहा
फूल लहरों पर जैसे बहे, मन बहा
ले रहा यादों में सौ-सौ अँगड़ाइयाँ।

मन सुवासित हुआ, साँसें शीतल हुई
रोम खिलखिल उठे, जैसे लाखों जुही
तन सुगन्धित हुआ इत्रा भींगी रुई
एक क्षण में हुईं कितनी गलबाँहियाँ।

आज देखे हैं पर्वत पर बादल घिरे
इक सरोवर में लहरों के सौ भाँवरे
अपने कन्धे पर आकाश को ही धरे
उठ गई हैं जमीं तक अगम खाइयाँ।