भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आज नयन के बँगले में / माखनलाल चतुर्वेदी

Kavita Kosh से
Dr.jagdishvyom (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 18:51, 28 अप्रैल 2007 का अवतरण (New page: कवि: माखनलाल चतुर्वेदी Category:कविताएँ Category:माखनलाल चतुर्वेदी ~*~*~*~*~*~*~*~ आ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कवि: माखनलाल चतुर्वेदी

~*~*~*~*~*~*~*~


आज नयन के बँगले में

संकेत पाहुने आये री सखि!


जी से उठे

और बेसुधी-

के बन घूमें

युगल-पलक

ले चितवन मीठी,

पथ-पद-चिह्न

चूम, पथ भूले!

दीठ डोरियों पर

माधव को


बार-बार मनुहार थकी मैं

पुतली पर बढ़ता-सा यौवन

ज्वार लुटा न निहार सकी मैं !

दोनों कारागृह पुतली के

सावन की झर लाये री सखि!

आज नयन के बँगले में

संकेत पाहुने आये री सखि !