भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आप क्या रोशनी बो रहे थे/ सर्वत एम जमाल

Kavita Kosh से
Alka sarwat mishra (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:29, 18 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna}} रचनाकार=सर्वत एम जमाल संग्रह= …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

                  रचनाकार=सर्वत एम जमाल  
                  संग्रह=
                  }}
                  साँचा:KKCatGazal


आप क्या रोशनी बो रहे थे
लोग बीनाइयां खो रहे थे

अब घुटन से परेशान क्यों हो
आज तक तो यही ढो रहे थे
 
आदमी भेड़िया तब हुआ जब
भेड़िये आदमी हो रहे थे

लोग शर्मिन्दा थे पिछली रुत पर
आप क्या सोच कर रो रहे थे

कौन तोड़े गुलामी की बेडी
सब के सब चैन से सो रहे थे

बहती गंगा पे ग़मगीन क्यों हैं
हाथ तो आप भी धो रहे थे

आदमी किस तरह हो सकेंगे
जानवर भी हमीं तो रहे थे