भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आयामों के इन्द्रधनुष / रामस्वरूप परेश" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामस्वरूप परेश | | }} {{KKCatRajasthan}} <poem> ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
पंक्ति 27: पंक्ति 27:
 
किसी की विवशता पे  हंस  दो भले  
 
किसी की विवशता पे  हंस  दो भले  
 
गुजरती है जिस पर वही जानता है |
 
गुजरती है जिस पर वही जानता है |
 +
                      [५]
 +
मृदु  जुन्हाई रजत शर से प्राण-बाला तिलमिलाई |
 +
हर विवश मुस्कान पर शत  वेदनाएं खिलखिलाई |
 +
नयन निर्झर में घुली हैं स्वप्न की छवियाँ मनोहर
 +
ह्रदय-दर्पण में कभी जब सुधि तुम्हारी झिलमिलाई | 
 +
                      [६]
 +
कारवां की धूल पर हम शीश धुनते रह गए |
 +
हम तो अपनों की कमी का जाल बुनते रह गये |
 +
आदमी के जनाजे में भी न हो सके शरीक
 +
अफ़सोस कि पत्थर के लिए फूल चुनते रह गये |
 +
                      [७]
 +
जमाने से मिले अभिशाप कब वरदान बन जायेँ |
 +
न जाने कौन-सी पीड़ा मधुर मुस्कान बन जायेँ |
 +
अत: मैं हर गली की धूल को मस्तक नवाता हूँ
 +
न जाने कौन-सा रज-कण मेरा भगवान बन जायेँ |
 +
                      [८]
 +
दर्द जागा तो गीतों से सुलाया न गया |
 +
चाँद धरती पे इशारों  से बुलाया न गया |
 +
लाख कोशिश हुई सुधियों को भुलाने की
 +
जब कोई याद  मुझे आया तो भुलाया न गया |
 
<poem>
 
<poem>

23:17, 22 अक्टूबर 2012 का अवतरण

                      [१]
मेरे माथे का हिम किरीट, ऊंचा नगराज हिमालय है |
हर प्रीत भरे उर का परिचय बस ताजमहल ही में लय है |
मेरी भृकुटि में महा प्रलय मेरी मुस्कानों में अमृत
मैं तो इस भारत की मांटी मेरा इतना सा परिचय है |
                      [२]
जब-जब स्वतन्त्रता के पट में कोई अंगार सजाता है |
शान्ति सुहागिन के कोई शोणित से हाथ रचाता है |
भिन्न- भिन्न हैं जाति धर्म पर जब स्वदेश पर संकट हो
मन्दिर बढ़कर मस्जिद के माथे पर तिलक लगाता है |
                      [३]
ऐसा गीत उचार की जिससे कुछ अँधियारा कम हो जाये |
ईश्वर की पाषाणी मूरत की भी आंखे नम हो जायें |
द्वार-द्वार पर दीप जलाकर जग का तिमिर भगाने वाले
बनकर स्वयं दीप जल जिससे हर मावस पूनम हो जाये |
                      [४]
मनुज मनुज को नहीं मानता है |
ईमान क्या वह नहीं जानता है |
किसी की विवशता पे हंस दो भले
गुजरती है जिस पर वही जानता है |
                      [५]
मृदु जुन्हाई रजत शर से प्राण-बाला तिलमिलाई |
हर विवश मुस्कान पर शत वेदनाएं खिलखिलाई |
नयन निर्झर में घुली हैं स्वप्न की छवियाँ मनोहर
ह्रदय-दर्पण में कभी जब सुधि तुम्हारी झिलमिलाई |
                      [६]
कारवां की धूल पर हम शीश धुनते रह गए |
हम तो अपनों की कमी का जाल बुनते रह गये |
आदमी के जनाजे में भी न हो सके शरीक
अफ़सोस कि पत्थर के लिए फूल चुनते रह गये |
                      [७]
जमाने से मिले अभिशाप कब वरदान बन जायेँ |
न जाने कौन-सी पीड़ा मधुर मुस्कान बन जायेँ |
अत: मैं हर गली की धूल को मस्तक नवाता हूँ
न जाने कौन-सा रज-कण मेरा भगवान बन जायेँ |
                      [८]
दर्द जागा तो गीतों से सुलाया न गया |
चाँद धरती पे इशारों से बुलाया न गया |
लाख कोशिश हुई सुधियों को भुलाने की
जब कोई याद मुझे आया तो भुलाया न गया |