भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आया वसन्त / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 9: पंक्ति 9:
 
क्षितिज तक लहरा उठा
 
क्षितिज तक लहरा उठा
 
सरसों का  
 
सरसों का  
पीताम्बर-सा
+
पीताम्बर-सा,
 
धरा पुलकित हो उठी
 
धरा पुलकित हो उठी
 
झूम उठे  
 
झूम उठे  

21:45, 8 जनवरी 2023 के समय का अवतरण

क्षितिज तक लहरा उठा
सरसों का
पीताम्बर-सा,
धरा पुलकित हो उठी
झूम उठे
सब दिग्-दिगन्त ,
गुनगुनाता गीत नव
भ्रमर -संग
आया वसन्त ।

खेलें आँखमिचौली
चंचल तितली
सहेलियाँ ,
फूलों को चूमकर
बूझती हैं
ज्यों पहेलियाँ,
धरा का कण-कण रँगा
लहराया
सागर अनन्त।
[03-02-2011]