भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आसावरी काकड़े / परिचय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आसावरी काकड़े
जन्म : 23 जनवरी 1949 जन्मस्थल : आष्टा (सांगली) महाराष्ट्

प्रकाशित पुस्तकें-
गद्य की पांच किताबें-
‘कवितेभोवतीचं अवकाश’ (लेखसंग्रह)
‘ईशावास्यम् इदं सर्वम्… : एक आकलन-प्रवास’ (दर्शन)
‘अथांग’ (अनूदित उपन्यास) नेपाली लेखिका बिंद्या सुब्बा उपन्यास ‘अथाह’ का मराठी अनुवाद
‘आनंदी गोपाळ’- (उपन्यास- संक्षिप्त आवृत्ती) श्री. ज. जोशी जी के ‘आनंदी गोपाळ’ उपन्यास का किशोरों के लिए संक्षिप्त रूपांतरण
‘मी, माझ्या डायरीतून’ (डायरी)
कवितासंग्रह- मराठी में दस और हिंदी में तीन
‘आरसा’, ‘आकाश’, ‘लाहो’, ‘मी एक दर्शनबिंदू’, ‘रहाटाला पुन्हा गती दिलीय मी’, ‘स्त्री असण्याचा अर्थ’, ‘उत्तरार्ध’, ‘व्यक्त-अव्यक्ताच्या मध्यसीमेवर’, ‘भेटे नवी राई’ और `नव्या पर्वाच्या प्रतीक्षेत’ (मराठी) ‘मौन क्षणों का अनुवाद’ ‘इसीलिए शायद’ और ‘मेरे हिस्से की यात्रा’ (चुनिंदा मराठी कविताओं का हिंदी अनुवाद)
चार अनूदित काव्य-संग्रह हिंदी से मराठी में-
‘बोल माधवी’ (मूल कवि चन्द्रप्रकाश देवल ‘बोलो माधवी’)
‘तरीही काही बाकी राहील’ (मूल कवि विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की चुनिंदा कविताओं का अनुवाद)
‘लम्हा लम्हा’ (मूल कवयित्रि दीप्ति नवल ‘लम्हा-लम्हा’) और
‘तू लिही कविता’ (मूल दामोदर खडसे ‘तुम लिखो कविता’)
पांच बाल-गीत संग्रह-
‘टिक टॉक ट्रिंग’, ‘अनु मनु शिरू’, ‘जंगल जंगल जंगलात काय?’(इसाप गाणी), ‘भिंगोर्‍या भिंग’ और ‘ऋतुचक्र’
ई-साहित्य- 13 ई-पुस्तकें और दस ब्लॉग्ज

महत्त्वपूर्ण पुरस्कार-
‘आरसा’ और ‘मी एक दर्शनबिन्दू’ संग्रहों के लिए महाराष्ट्र राज्य पुरस्कार
‘मेरे हिस्से की यात्रा’ महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी का संत नामदेव पुरस्कार
‘बोल माधवी’- साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली का अनुवाद पुरस्कार 2006
‘इसीलिए शायद’- केंद्रीय हिंदी निदेशालय, नई दिल्ली का ‘हिंदीतर भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार’
‘कवितेभोवतीचं अवकाश’- आचार्य अत्रे स्मृती प्रतिष्ठान, पुणे का केशवकुमार आचार्य अत्रे पुरस्कार
‘ईशावास्यम् इदं सर्वम्… : एक आकलन-प्रवास’ सार्वजनिक वाचनालय, नाशिक द्वारा ग. वि. अकोलकर पुरस्कार
समग्र साहित्यिक अवदान के लिए विविध संस्थाओं के पुरस्कार-
लेखिका पुरस्कार- कै. शांतादेवी शिरोळे पुरस्कार द्वारा महाराष्ट्र साहित्य परिषद पुणे, गो.नी.दांडेकर स्मृति मृण्मयी पुरस्कार, गोमंत विद्या निकेतन, मडगाव, गोवा की ओर से दामोदर अच्युत कारे स्मृती गोमंतदेवी पुरस्कार, मृत्युंजय प्रतिष्ठान, पुणे की ओर से मृत्युंजयकार शिवाजीराव सावंत स्मृती साहित्य पुरस्कार 2022 आदि।

अन्य उपलब्धियाँ-
वर्ग सातवी से एम. ए. तक के विविध वर्गों के अभ्यास-क्रमों में तथा कई महत्त्वपूर्ण संकलनों में कविताएँ संकलित। अनेक कविताओं का अन्य भाषाओं में अनुवाद। ‘मेरे हिस्से की यात्रा’ कविता-संग्रह का तमिल भाषा में अनुवाद।
आकाशवाणी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सर्वभाषी काव्यगोष्ठी में (2002) में मराठी का प्रतिनिधित्व।
अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन एवं अन्य कई साहित्यिक कार्यक्रमों में सहभागिता।
हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग (इलाहाबाद) द्वारा ‘सम्मेलन सम्मान’ 2004 आदि
वेबसाइट : आसावरी काकड़े [1]