भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आ, सोने से पहले गा लें / हरिवंशराय बच्चन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 15: पंक्ति 15:
 
दिन में पथ पर था उजियाला,
 
दिन में पथ पर था उजियाला,
 
फैली थी किरणों की माला
 
फैली थी किरणों की माला
अब अँधियाला देश मिला है, आ, रागों का द्वीप जला लें !
+
अब अँधियाला देश मिला है, आ, रागों का दीप जला लें !
 
आ, सोने से पहले गा लें !
 
आ, सोने से पहले गा लें !
  

17:40, 13 दिसम्बर 2023 के समय का अवतरण

आ, सोने से पहले गा लें !

जग में प्रात पुनः आएगा,
सोया जाग नहीं पाएगा,
आँख मूँद लेने से पहले, आ, जो कुछ कहना कह डालें !
आ, सोने से पहले गा लें !

दिन में पथ पर था उजियाला,
फैली थी किरणों की माला
अब अँधियाला देश मिला है, आ, रागों का दीप जला लें !
आ, सोने से पहले गा लें !

काल-प्रहारों से उच्छृंखल,
जीवन की लड़ियाँ विशृंखल,
इन्हें जोड़ने को, आ, अपने गीतों की हम गाँठ लगा लें !
आ, सोने से पहले गा लें !