भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"इश्क़ ने दिल में जगा की तो क़ज़ा भी आई / फ़ानी बदायूनी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=फ़ानी बदायूनी |संग्रह= }}<poem> Category:ग़ज़ल इश्क़ ने द...) |
|||
पंक्ति 23: | पंक्ति 23: | ||
आज बीमार को हिचकी भी, क़ज़ा भी आई | आज बीमार को हिचकी भी, क़ज़ा भी आई | ||
− | देख ये जादा-ए-हस्ती है, सम्भल कर | + | देख ये जादा-ए-हस्ती है, सम्भल कर `फ़ानी’ |
पीछे पीछे वो दबे पाओँ क़ज़ा भी आई | पीछे पीछे वो दबे पाओँ क़ज़ा भी आई |
14:24, 5 जुलाई 2009 का अवतरण
इश्क़ ने दिल में जगा की तो क़ज़ा भी आई
दर्द दुनिया में जब आया तो दवा भी आई
दिल की हस्ती से किया इश्क़ ने आगाह मुझे
दिल जब आया तो धड़कने की सदा भी आई
सद्क़े उतरएंगे, असीरान-ए-क़फ़स छूटे हैं
बिजलियाँ लेके नशेमन पे घटा भी आई
हाँ! न था बाब-ए-अस्र बन्द, मगर क्या कहिये
आह पहुँची थी कि दुश्मन की दुआ भी आई
आप सोचा ही किये, उस से मिलूँ या न मिलूँ
मौत मुश्ताक़ को मिट्टी में मिला भी आई
लो! मसिहा ने भी, अल्लाह ने भी याद किया
आज बीमार को हिचकी भी, क़ज़ा भी आई
देख ये जादा-ए-हस्ती है, सम्भल कर `फ़ानी’
पीछे पीछे वो दबे पाओँ क़ज़ा भी आई