भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"उड़कर नभ तक रेत जली / 'सज्जन' धर्मेन्द्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=ग़ज़ल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
छो
 
पंक्ति 7: पंक्ति 7:
 
<poem>
 
<poem>
 
उड़कर नभ तक रेत जली।
 
उड़कर नभ तक रेत जली।
तब मरु पर बरसी बदली।  
+
तब मरु पर बरसी बदली।
  
वेग हुआ जब जब ज्यादा,
+
वेग हुआ जब-जब ज़्यादा,
तब तब हुई नदी छिछली।
+
तब-तब हुई नदी छिछली।
  
देखी सोने की चिड़िया,  
+
देखी सोने की चिड़िया,
 
कोषों की तबियत मचली।
 
कोषों की तबियत मचली।
  

17:33, 24 फ़रवरी 2024 के समय का अवतरण

उड़कर नभ तक रेत जली।
तब मरु पर बरसी बदली।

वेग हुआ जब-जब ज़्यादा,
तब-तब हुई नदी छिछली।

देखी सोने की चिड़िया,
कोषों की तबियत मचली।

ज़िंदा कर देंगे सड़ मत,
कह गिद्धों ने लाश छली।

मंत्री जी की फ़ाइल से,
केवल महँगाई निकली।

कब तक सच मानूँ इसको,
‘दुर्घटना से देर भली’।

अब पानी बदलो ‘सज्जन’,
या मर जाएगी मछली।