भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उड़कर नभ तक रेत जली / 'सज्जन' धर्मेन्द्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:33, 24 फ़रवरी 2024 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उड़कर नभ तक रेत जली।
तब मरु पर बरसी बदली।

वेग हुआ जब-जब ज़्यादा,
तब-तब हुई नदी छिछली।

देखी सोने की चिड़िया,
कोषों की तबियत मचली।

ज़िंदा कर देंगे सड़ मत,
कह गिद्धों ने लाश छली।

मंत्री जी की फ़ाइल से,
केवल महँगाई निकली।

कब तक सच मानूँ इसको,
‘दुर्घटना से देर भली’।

अब पानी बदलो ‘सज्जन’,
या मर जाएगी मछली।