भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उम्मीद / रंजना जायसवाल

Kavita Kosh से
पूजा जैन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:10, 24 जनवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना जायसवाल |संग्रह=मछलियाँ देखती हैं सपने / …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

फड़कती है
बाईं आँख
खुजलाती है
हथेली
हाथ से
छूट जाता है
पानी का बरतन
आती है हिचकी
बार - बार

और हर बार
नहीं छूटती
तुम्हारे आने की
उम्मीद...।