भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उषा-स्तवन-4 / मदन वात्स्यायन

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:08, 30 सितम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मदन वात्स्यायन |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

प्रकाश और छाया की सन्धि पर
श्याम-शुभ्र क्षीर-सरोवर के तीर पर मैंने उषा-देवता
                                        को देखा था !
श्वेताभ-नील सौगन्धिक पर वह खड़ी थी,
धवल-सुनहली शेफालिका के पहने गहने ।
सफ़ेद-हरे अंगूरी वस्त्र ने
पतले कुहासे-सा उसे आधा ही ढँक रखा था ।
वह हँसी
मानो गुलाबी बादलों को भेग कर वासन्ती चाँदनी
                                        चमक उठी हो ;
और सरोवर में कूद गई —
अपनी डूबती बाईं उँगलियों में फिर आने का इशारा लिए ।