भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उसने जब हँस के नमस्कार किया / हबीब जालिब

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:06, 13 अगस्त 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हबीब जालिब |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGh...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उसने जब हँस के नमस्कार किया
मुझ को इनसान से अवतार किया

दश्त-ए-ग़ुर्बत में दिल-ए-वीराँ ने
याद जमुना को कई बार किया

प्यार की बात न पूछो यारो
हम ने किस-किस से नहीं प्यार किया

कितनी ख़्वाबीदा तमन्नाओं को
उसकी आवाज़ ने बेदार किया

हम पुजारी हैं बुतों के 'जालिब'
हमने का'बे में भी इक़रार किया