भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"एक गीत मेरा भी गा दो / श्रीकान्त जोशी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्रीकान्त जोशी |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> एक गीत मेरा ...)
 
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}  
 
}}  
{{KKCatKavita‎}}
+
{{KKCatGeet}}
 
<poem>
 
<poem>
 
एक गीत मेरा भी गा दो।  
 
एक गीत मेरा भी गा दो।  

13:38, 22 सितम्बर 2009 के समय का अवतरण

एक गीत मेरा भी गा दो।

स्वर की गलियों के बंजारे
मेरे छंद करो उजियारे
किरन-किरन में बाँध लुटा दो।

एक गीत मेरा भी गा दो।

स्वर बाला के राजदुलारे
उठा गीत-नग नेक चुरा रे
स्वर की सुषमा से चमका दो।

एक गीत मेरा भी गा दो।

स्वर मधुबन के कुँवर कन्हैया
मेरा गीत एक ग्वालनिया
लय की बाँहों से लिपटा दो।

एक गीत मेरा भी गा दो।