भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"एक दिन वासंती संध्या में / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=बिखरे फूल / गुलाब खंडेलव…) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल | |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल | ||
|संग्रह=बिखरे फूल / गुलाब खंडेलवाल | |संग्रह=बिखरे फूल / गुलाब खंडेलवाल | ||
− | }} | + | }}{{KKAnthologyBasant}} |
+ | {{KKCatKavita}} | ||
[[Category:गीत]] | [[Category:गीत]] | ||
<poem> | <poem> | ||
− | |||
एक दिन वासंती संध्या में | एक दिन वासंती संध्या में | ||
खड़े सिन्धु-तट पर थे जब हम, हाथ हाथ में थामे | खड़े सिन्धु-तट पर थे जब हम, हाथ हाथ में थामे |
19:04, 28 मार्च 2011 का अवतरण
एक दिन वासंती संध्या में
खड़े सिन्धु-तट पर थे जब हम, हाथ हाथ में थामे
ढलते रवि को मुझे दिखाकर
तुमने पूछा था अकुलाकर
'तुम भी लौट सकोगे जाकर
क्या कल नयी उषा में?'
'और लौट भी सके दुबारा,
क्या होगा फिर मिलन हमारा?
पा लूँगी फिर प्रेम तुम्हारा
भाव यही मन का मैं?
तभी पलट कर ज्वार बह गया
पल में रज का महल ढह गया
प्रश्न वहीं का वहीं रह गया
उड़ता हुआ हवा में
एक दिन वासंती संध्या में
खड़े सिन्धु-तट पर थे जब हम, हाथ हाथ में थामे