भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"औरत बनने से पहले एक दिन / लाल्टू" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लाल्टू |संग्रह=लोग ही चुनेंगे रंग / लाल्टू }} <poem> औ…)
 
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=लोग ही चुनेंगे रंग / लाल्टू
 
|संग्रह=लोग ही चुनेंगे रंग / लाल्टू
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatKavita‎}}
 
<poem>
 
<poem>
 
 
औरत बनने से पहले
 
औरत बनने से पहले
 
(हालाँकि सत्रह की है)
 
(हालाँकि सत्रह की है)
पंक्ति 12: पंक्ति 12:
 
तनाव से उसके गाल
 
तनाव से उसके गाल
 
फूले हैं और अधिक
 
फूले हैं और अधिक
गर्दन की त्वचा है महकती सी
+
गर्दन की त्वचा है महकती-सी
  
 
यह लड़की
 
यह लड़की
 
एक दिन गदराई हुई होगी
 
एक दिन गदराई हुई होगी
कई परीक्षाओं अनचाही मुस्कानों को
+
कई परीक्षाओं, अनचाही मुस्कानों को
 
अपनाते बीत चुका होगा
 
अपनाते बीत चुका होगा
 
कैशोर्य का अन्तिम पड़ाव
 
कैशोर्य का अन्तिम पड़ाव
पंक्ति 26: पंक्ति 26:
 
आश्वस्त? या बहुत घबराई
 
आश्वस्त? या बहुत घबराई
 
बहुत घबराई!
 
बहुत घबराई!
 +
</poem>

12:09, 11 अक्टूबर 2010 के समय का अवतरण

औरत बनने से पहले
(हालाँकि सत्रह की है)
बैठी है कमरे में
परीक्षा दे रही है
तनाव से उसके गाल
फूले हैं और अधिक
गर्दन की त्वचा है महकती-सी

यह लड़की
एक दिन गदराई हुई होगी
कई परीक्षाओं, अनचाही मुस्कानों को
अपनाते बीत चुका होगा
कैशोर्य का अन्तिम पड़ाव

सड़कों पर आँखें
अनदेखा करती गुज़रेंगीं
आश्वस्त निरीह गदराई

आश्वस्त? या बहुत घबराई
बहुत घबराई!