भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कब आओगे खत लिख देना / चन्द्रगत भारती

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:49, 17 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्रगत भारती |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बेबस दिल को तुम समझाने
कब आओगे खत लिख देना।।

प्यार किया खुद छोड़ दिये हो
मुझसे नाता तोड़ लिये हो
आशाओं का दीप जलाने
कब आओगे खत लिख देना।।

जब से तुम परदेश गये हो
सारे वादे भूल गये हो
फिर से गुलशन को महकाने
कब आओगे खत लिख देना।।

याद तुम्हारी जब आती है
आँख निगोड़ी भर आती है
इन आँखो का ख्वाब सजाने
कब आओगे खत लिख देना।।

तन मन सारा झुलस रहा है
बूंद बूंद को तरस रहा है
सावन बनकर प्यास बुझाने
कब आओगे खत लिख देना।।