भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कभी है महवेदीद ऐसे समझ बाक़ी नहीं रहती / असग़र गोण्डवी

Kavita Kosh से
चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:17, 24 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=असग़र गोण्डवी |संग्रह= }} Category:ग़ज़ल <poem> कभी है मह...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 

कभी है महवेदीद ऐसे समझ बाक़ी नहीं रहती।
कभी दीदार से महरूम है इतना समझते हैं॥

यही थोड़ी-सी मय है और यही छोटा-सा पैमाना।
इसी से रिन्द राज़े-गुम्बदे-मीना समझते हैं॥

कभी तो जुस्तजू जलवे की भी परदा बताती है।
कभी हम शौक़ में परदे को भी जलवा समझते हैं॥

यह ज़ौके़दीद की शोखी़, वो अक्से-रंगे-महबूबी।
न जलवा है न परदा, हम उसे तनहा समझते हैं॥