भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कमाल की औरतें ७ / शैलजा पाठक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शैलजा पाठक |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=शैलजा पाठक
 
|रचनाकार=शैलजा पाठक
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
|संग्रह=
+
|संग्रह=मैं एक देह हूँ, फिर देहरी / शैलजा पाठक
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 +
{{KKCatStreeVimarsh}}
 
<poem>ये औरतें
 
<poem>ये औरतें
 
ससुराल आते ही दर्ज हो जाती हैं
 
ससुराल आते ही दर्ज हो जाती हैं

14:51, 21 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

ये औरतें
ससुराल आते ही दर्ज हो जाती हैं
राशन कार्ड पर मुस्कराती सी

अब ƒघर में ’ज्यादा शक्कर आता है
महीने में कुछ ’ज्यादा गेहूं
इनके जने बच्चों के भी नाम दर्ज होते हैं फटाफट
ये कार्ड में संख्या बढ़ाती हैं

और अपने ही नाम पर मिले मिट्टी के तेल से
एकदम अचानक ही भभक कर जल जाती हैं
इनके बाल झुलसे
आंखें खुलीं
देह राख हो जाती हैं
रसोई में बिखरी होती है
इनके हिस्से की चीनी
जो गर्म नदी में तब्दील हो जाती है
चुप हो जाती हैं इनकी चूडिय़ां

बस राशन कार्ड पर
एक और बार ये
एक नये नाम से दर्ज हो जाती हैं
ये कमाल की औरतें
फिर एक बार
अपने नाम पर मिट्टी का तेल लाती हैं।