भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

करम गति टारै नाहिं टरी / कबीर

Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:21, 7 जुलाई 2013 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

करम गति टारै नाहिं टरी ॥



मुनि वसिष्ठ से पण्डित ज्ञानी, सिधि के लगन धरि ।

सीता हरन मरन दसरथ को, बनमें बिपति परी ॥ १॥



कहॅं वह फन्द कहाँ वह पारधि, कहॅं वह मिरग चरी ।

कोटि गाय नित पुन्य करत नृग, गिरगिट-जोन परि ॥ २॥



पाण्डव जिनके आप सारथी, तिन पर बिपति परी ।

कहत कबीर सुनो भै साधो, होने होके रही ॥ ३॥