भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कविता - 9 / योगेश शर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:29, 7 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=योगेश शर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वह कविताएँ लिखती थी...
प्रेम से भरी हुई,
इतना प्रेम कि,
वह शब्दों से बाहर निकल कर नाचता था।
एक पूरी सभ्यता का
सदियों से एकत्रित किया हुआ प्रेम।

अब शादी के बाद
जब वह कस्सी चलाती है,
तो प्रेम की कविताएँ लिखते समय
टूट जाती है चटाक से उसकी पैंसिल की नोक।

अल्हड़पन के चलते;
किवदन्तियों के अनुसार
उसने भी गढ़े सुहागरात के सपने।

आठ बटा आठ के इस बेरंग कमरे में
सोकर उसने जाना कि
इन हालात में
सुहागरात का अर्थ
एक अनजान आदमी के सामने
नँगा होने से ज्यादा
कुछ नही।