भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कवि वह / राग तेलंग

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:51, 19 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>कवि व...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कवि वह
इस दुनिया में नहीं रहता
लिखना पूरा होते ही
हो जाता है अंतर्ध्यान

कपूर की तरह एक गंध बाकी रह जाती है

कवि वह
पढ़ते हुए समझ आता है
उसी समय भर में रहता वह
शब्दार्थों के बीच साक्षात्

यकीन करना मुश्किल
था कोई ऐसा भी
और यह भी कि
कवि वह
इस दुनिया में नहीं रहता ।