भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कहना / कात्यायनी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:44, 11 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कात्यायनी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शान्ति से दिन बिताओ !
शान्ति से सो जाओ!
शान्ति से बात करो!
शान्ति से पढ़ो-लिखो !
कुछ बनने की कोशिश करो !
 
शान्ति से लड़ो !
शान्ति से भागो चुपचाप !
शान्ति से जीओ !
शान्ति से मरो !
बाबा रे बाबा !
एक अशान्‍त दुनिया में
एक अशान्‍त आत्‍मा से
शान्ति की इतनी उम्‍मीदें ?
 
शान्‍तम् पापम् ! शान्‍तम् पापम् !

मार्च, 1986