भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कहाँ गए? / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' }} कहाँ गए वे लोग इतने प्या...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'
 
|रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'
 
}}
 
}}
 +
[[Category:नवगीत]]
  
 
कहाँ गए
 
कहाँ गए

18:09, 25 फ़रवरी 2010 के समय का अवतरण

कहाँ गए

वे लोग

इतने प्यार के,

पड़ गए

हम हाथ में

बटमार के।


मौत बैठी

मार करके कुण्डली

आस की

संझा न जाने

कब ढली

भेजता पाती न मौसम

हैं खुले पट

अभी तक दृग- द्वार के।


बन गई सुधियाँ सभी

रात रानी

याद आती

बात बरसों पुरानी

अब कहाँ दिन

मान के, मनुहार के।


गगन प्यासा

धूल धरती हो गई

हाय वह पुरवा

कहाँ पर सो गई

यशोधरा –सी

इस धरा को छोड़कर

सिद्धार्थ- से

बादल गए

इस बार के।