भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कहाँ गए? / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:38, 25 अप्रैल 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' }} कहाँ गए वे लोग इतने प्या...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कहाँ गए

वे लोग

इतने प्यार के,

पड़ गए

हम हाथ में

बटमार के।


मौत बैठी

मार करके कुण्डली

आस की

संझा न जाने

कब ढली

भेजता पाती न मौसम

हैं खुले पट

अभी तक दृग- द्वार के।


बन गई सुधियाँ सभी

रात रानी

याद आती

बात बरसों पुरानी

अब कहाँ दिन

मान के, मनुहार के।


गगन प्यासा

धूल धरती हो गई

हाय वह पुरवा

कहाँ पर सो गई

यशोधरा –सी

इस धरा को छोड़कर

सिद्धार्थ- से

बादल गए

इस बार के।