भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"क़हते-बंगाल / त्रिलोकचन्‍द महरूम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार=त्रिलोकचन्‍द महरूम | संग्रह = }} {{KKCatGhazal}} <poem> '''दूसरे …)
 
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
| संग्रह =
 
| संग्रह =
 
}}
 
}}
{{KKCatGhazal}}
+
{{KKCatNazm}}
 
<poem>
 
<poem>
 
'''दूसरे विश्‍व युद्ध के मौक़े पर'''
 
'''दूसरे विश्‍व युद्ध के मौक़े पर'''

00:00, 8 जनवरी 2011 के समय का अवतरण

दूसरे विश्‍व युद्ध के मौक़े पर

ग़ुलामी में नहीं है इनमें बचने का कोई चारा
यह लड़ते है जहाँ से और हम पर बोझ है सारा

बजाने के लिए अपनी जहाँगीरी का नक़्क़ारा
हमारी खाल खिंचवाते हैं, देखो तो यह नज़्ज़ारा

बज़ाहिर है करमपर्वर, ब बातिन हैं सितमआरा
यह अपनी ज़ात की ख़ातिर हैं सबकी जान के दुश्‍मन

हैं ख़ू आगाम हर हैवान के, इंसान के दुश्‍मन
कभी हैं चीन के दुश्‍मन, कभी ईरान के दुश्‍मन

हमारे दोस्‍त भी कब हैं, जो हैं जापान के दुश्‍मन
उसे बन्‍दूक़ से मारा तो हमको भूख से मारा