भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

काँटा हुई तुलसी / कैलाश गौतम

Kavita Kosh से
पूर्णिमा वर्मन (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 15:22, 10 दिसम्बर 2006 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लहलहाते खेत जैसे दिन हमारे

थार कच्चा खा गए।


सूखकर काँटा हुई तुलसी

हमारी आस्था

धर्म सिर का बोझ, साहस

रास्ते से भागता

शाप जैसे भोगते

संकल्प मृग हम तृण धरे पथरा गए।।


पर्व जैसे देह के जेवर

उतरते जा रहे

संस्कारों की बनावट आज

कीड़े खा रहे

गुनगुनाते आइने थे

वक्त के हाथों गिरे चिहरा गए।।


ना नुकुर हीला हवाली और

अस्फुट गालियाँ

भाइयों की हरकतें हैं

झनझनाती थालियाँ

एक अनुभव साढ़े साती रत्न जैसे दोस्त भी कतरा गए।।