भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

काग़ज़ की नाव हूँ जिसे तिनका डुबो सके / अहसन यूसुफ़ ज़ई

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ३ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:48, 3 नवम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अहसन यूसुफ़ ज़ई }} {{KKCatGhazal}} <poem> काग़ज़ ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

काग़ज़ की नाव हूँ जिसे तिनका डुबो सके
यूँ भी नहीं कि आप से ये भी न हो सके

बरसात थम चुकी है मगर हर शजर के पास
इतना तो है कि आप का दामन भिगो सके

ऐ चीख़ती हवाओं के सैलाब शुक्रिया
इतना तो हो कि आदमी सूली पे सो सके

दरिया पे बंद बाँध कर रोको जगह जगह
ऐसा न हो कि आदमी जी भर के रो सके

हल्की सी रौशनी के फ़रिश्ते हैं आस-पास
पल्कों में बूँद बूँद जहाँ तक पिरो सके