भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"काजल की कोठरी में मैं / जगदीश चंद्र ठाकुर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जगदीश चंद्र ठाकुर |संग्रह= }} {{KKCatGeet}} <poe...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
11:20, 22 मार्च 2012 के समय का अवतरण
काजल की कोठरी में मैं
और मेरे साथ मेरा मन |
अनगिनत मछलियां और कुछ मछेरे
चल रहे हैं साथ-साथ साँझ और सबेरे
मछलियों की कोठरी में मैं
और मेरे साथ मेरा मन |
एक ओर पर्वत और एक ओर कूआँ
नजर जिधर जाए उधर धूआँ ही धूआँ
धुएँ के आर-पार मैं
और मेरे साथ मेरा मन |
मूंद लीं आँखें तो नाच उठे कोयल
नाच उठे भौंरे और खिल गए फूल
फूलों की टोकड़ी में मैं
और मेरे साथ मेरा मन |