भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कार्ल मार्क्स / अली सरदार जाफ़री

Kavita Kosh से
चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:33, 23 मई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अली सरदार जाफ़री }} <poem> कार्ल मार्क्स ''‘नीस्त पैग...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

{KKGlobal}}


कार्ल मार्क्स
‘नीस्त पैग़म्बर व लेकिन दर बग़ल दारद किताब’<ref>वह पैग़म्बर नहीं लेकिन साहिब-ए-किताब है</ref>
                          -जामी

वह आग मार्क्स के सीने में जो हुई रौशन
वह आग सीन-ए-इन्साँ में आफ़ताब है आज
यह आग जुम्बिशे-लब जुम्बिशे-क़लम भी बनी
हर एक हर्फ़ नये अह्द की किताब है आज
ज़मानागीरो-खुदआगाहो-सरकशो-बेबाक<ref>सार्वभौमिक, आत्मचेतस,स्वच्छन्द और निर्भीक</ref>
सुरूरे-नग़मा-ओ-सरमस्ती-ए-शबाब<ref>यौवन के आह्लाद का उन्माद</ref> है आज
हर एक आँख में रक़्साँ है कोई मंज़रे-नौ
हर एक दिल में कोई दिलनवाज़ ख़्वाब है आज
वह जलवः जिसकी तमन्ना भी चश्मे-आदम को
वह जलवः चश्मे-तमन्ना में बेनक़ाब है आज

शब्दार्थ
<references/>