भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

किसी भी पेड़ में साया नहीं है / ज्ञान प्रकाश पाण्डेय

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:01, 18 दिसम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज्ञान प्रकाश पाण्डेय |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

किसी भी पेड़ में साया नहीं है,
खिज़ाँ का वक्त भी आया नहीं है।

अगर चाहो तो जंगल पार कर लो,
अँधेरा अब भी गहराया नहीं है।

बड़ा खुश हो रहा दो गाम चलकर,
अभी तक धूप में आया नहीं है।

लबों पे कोह लफ़्ज़ों के धरे हैं,
तख़ैयुल में प' सरमाया नहीं है।

नदी की आँख में ये अश्क कैसा,
समुंदर ने तो धमकाया नहीं है।