भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"किस सुर में मैं गाऊँ? / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=तिलक करें रघुवीर / गुलाब …)
 
 
पंक्ति 16: पंक्ति 16:
 
 
 
 
 
मान यहाँ हर ध्वनि का होता
 
मान यहाँ हर ध्वनि का होता
किसके बस न सुए हैं श्रोता!
+
किसके बस न हुए हैं श्रोता!
 
यदि मैं गहरे में लूँ गोता
 
यदि मैं गहरे में लूँ गोता
 
मोती कहाँ न पाऊँ!
 
मोती कहाँ न पाऊँ!
पंक्ति 22: पंक्ति 22:
 
पर जो छवि बैठी इस मन में  
 
पर जो छवि बैठी इस मन में  
 
नव-नव धुन रचती क्षण-क्षण में  
 
नव-नव धुन रचती क्षण-क्षण में  
क्यों न उसी का  करूँ वरण मैं
+
क्यों न उसीका  करूँ वरण मैं
 
जग से दृष्टि फिराऊँ
 
जग से दृष्टि फिराऊँ
  

01:38, 20 जुलाई 2011 के समय का अवतरण


किस सुर में मैं गाऊँ?
भाँति-भाँति के राग छिड़े हैं, किससे तान मिलाऊँ?
 
गाऊँ मिल मोरों के गुट में
चिड़ियों की टी, वी, टुट, टुट में?
या गाते सरसिज सम्पुट में
मधुकर-सा सो जाऊँ!
 
मान यहाँ हर ध्वनि का होता
किसके बस न हुए हैं श्रोता!
यदि मैं गहरे में लूँ गोता
मोती कहाँ न पाऊँ!
 
पर जो छवि बैठी इस मन में
नव-नव धुन रचती क्षण-क्षण में
क्यों न उसीका  करूँ वरण मैं
जग से दृष्टि फिराऊँ

किस सुर में मैं गाऊँ?
भाँति-भाँति के राग छिड़े हैं, किससे तान मिलाऊँ?