भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कि तुम मुझे मिलीं / रामानन्द दोषी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 14: पंक्ति 14:
 
कि साँस में सुहासिनी
 
कि साँस में सुहासिनी
 
सिहर-सिमट समा रही
 
सिहर-सिमट समा रही
 
 
कि साँस का सुहाग
 
कि साँस का सुहाग
 
माँग में निखर उभर उठा
 
माँग में निखर उभर उठा
 
कि गंध-युक्त केश में
 
कि गंध-युक्त केश में
 
बाधा पवन सिहर उठा
 
बाधा पवन सिहर उठा
 
 
कि प्यार-पीर में विभौर
 
कि प्यार-पीर में विभौर
 
बन चली कली सुमन  
 
बन चली कली सुमन  

16:05, 13 अगस्त 2011 के समय का अवतरण

कि तुम मुझे मिलीं
मिला विहान को नया सृजन
कि दीप को प्रकाश-रेख
चाँद को नई किरन ।

कि स्वप्न-सेज साँवरी
सरस सलज सजा रही
कि साँस में सुहासिनी
सिहर-सिमट समा रही
कि साँस का सुहाग
माँग में निखर उभर उठा
कि गंध-युक्त केश में
बाधा पवन सिहर उठा
कि प्यार-पीर में विभौर
बन चली कली सुमन
कि तुम मुझे मिलीं
मिला विहान को नया सृजन ।

कि प्राण पाँव में भरो
भरो प्रवाह राह में
कि आस में उछाह सम
बसो सजीव चाह में
कि रोम-रोम रम रहो
सरोज में सुबास-सी
कि नैन कोर छुप रहो
असीम रूप प्यास-सी
अबाध अंग-अंग में
उफान बन उठो सजनि
कि तुम मुझे मिलीं
मिला विहान को नया सृजन ।