भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कूक न कोयल इस आँगन में / रूपम झा

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:08, 1 अगस्त 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रूपम झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGeet}} <poem...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कैसे कहूँ फाग का अनुभव
रंग नहीं है इस जीवन में

पैसा कौड़ी हाथ नहीं है
समय हमारे साथ नहीं है
चुकता करें उधारी कैसे
मन उलझा है सौ उलझन में

मरद मेरा परदेस गया है
कहा wahan बीमार पड़ा है
क्या कह बच्चों को बहलाऊँ
डर बैठा है अंतर्मन में

कैसे मैं त्यौहार मनाऊँ
जाकर कहां हाथ फैलाऊँ
दुखियारी क्या तान सुनेगी
कूक न कोयल इस आँगन में