भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कृष्ण सुदामा चरित्र / शिवदीन राम जोशी / पृष्ठ 4

Kavita Kosh से
Kailash Pareek (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:47, 29 अक्टूबर 2012 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


      
अंग व अंग मिलाकर नैनन, नैनन से प्रभु नीर बहाये।
नेह निबाहन हार प्रभो अति स्नेह सुधामय बोल सुनाये।

प्रभु मिले गले से गला लगा,
            चरणोदक लीनो धो-धोकर |
बोले प्रेम भरी वाणी,
           पूछि हरि बतियाँ रो-रोकर |
निज आसन पे बैठा करके,
           सब सामग्री कर में लीनी |
चित्त प्रसन्नता से कृष्णचन्द्र,
            विविध भांति पूजा कीनी |
बोले न मिले अब तक न सखा,
         तुम रहे कहाँ सुध भूल गये |
आनन्द से क्षेम कुशल पूछी,
          प्रभु प्रेम हिंडोले झूल गये |
रुक्मणि स्वयं सखियाँ मिलकर,
        सब प्रेम से पूजन करती थी |
स्नान करने को उनको,
          निज हाथों पानी भरती थी |