भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कृष्ण सुदामा चरित्र / शिवदीन राम जोशी / पृष्ठ 5

Kavita Kosh से
Kailash Pareek (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:20, 1 दिसम्बर 2012 का अवतरण ('चंवर मोरछल करते थे, सेवा से दिल न अघाते थे | यह आनन्...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चंवर मोरछल करते थे,

    सेवा से दिल न अघाते थे |

यह आनन्द अद्भुत देख-देख,

  द्विज जाने यह जाने न मुझे |

करते हैं स्वागत धोके में,

    प्रभु शायद पहचाने न मुझे |

भक्त की कल्पना सभी,

      उर अन्तर्यामी जान गये |

भक्त सुदामा के दिल की,

     बाते सब ही पहचान गये |

बोले घनश्याम याद है कछु,

   जब हम तुम दोनों पढ़ते थे |

थी कृपा गुरु की अपने पर,

    पढ़-पढ़ के आगे बढ़ाते थे |