भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कैसे दुनिया का जाएज़ा किया जाए / अज़हर फ़राग़" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज़हर फ़राग़ |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 14: पंक्ति 14:
  
 
हम जिसे चाहें अपना कहते रहें  
 
हम जिसे चाहें अपना कहते रहें  
वही अपना है जिस को पा लिया जाए  
+
वही अपना है जिसको पा लिया जाए  
  
 
एक होने की क़स्में खाई जाएँ  
 
एक होने की क़स्में खाई जाएँ  

03:41, 29 मई 2021 के समय का अवतरण

कैसे दुनिया का जाएज़ा किया जाए
ध्यान तुझ से अगर हटा लिया जाए

तेज़ आँधी में ये भी काफ़ी है
पेड़ तस्वीर में बचा लिया जाए

हम जिसे चाहें अपना कहते रहें
वही अपना है जिसको पा लिया जाए

एक होने की क़स्में खाई जाएँ
और आख़िर में कुछ दिया लिया जाए

ज़िन्दगी मौत के दरीचे को
एक पर्दा है जब उठा लिया जाए

क्यूँ न आज अपनी बेबसी का 'फ़राग़'
दूर से बैठकर मज़ा लिया जाए