भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कोयल क्यों नहीं कूकी / अनिरुद्ध प्रसाद विमल

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:21, 5 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिरुद्ध प्रसाद विमल |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रातें बीती
दिन भी बीते
रंग-राग में
फागुन बीता
नूतन अभिसारिका सी
बरसा फिर-फिर आई
महुवे की रस भरी डाल पर
कोयल कूकी
लेकिन मैंने
अपने आंगन में
जो चंदन का वृक्ष लगाया है
उस पर
कोयल क्यों नहीं कूकी ?