भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कोयल बिकती है / रामनरेश पाठक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश पाठक |अनुवादक= |संग्रह=अपू...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{KKGlobal}}
+
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=रामनरेश पाठक
 
|रचनाकार=रामनरेश पाठक
पंक्ति 10: पंक्ति 10:
 
बुलबुल का गीत  
 
बुलबुल का गीत  
 
तपी आंच पर भुनता है,
 
तपी आंच पर भुनता है,
चकई इंगोरा निगालतीं हैं,
+
चकई इंगोरा निगलतीं हैं,
 
कोयलें बिकती हैं.
 
कोयलें बिकती हैं.
फूल पिस्ता है,
+
फूल पिसता है,
पत्थर भी डूब के गीतों को सहता है,
+
पत्थर भी दूब के गीतों को सहता है,
 
मरुवन में झरनों का गीत भी सिसकता है,
 
मरुवन में झरनों का गीत भी सिसकता है,
 
कोयलें बिकतीं हैं  
 
कोयलें बिकतीं हैं  

15:44, 4 जुलाई 2017 के समय का अवतरण

कोयलें बिकती हैं
बुलबुल का गीत
तपी आंच पर भुनता है,
चकई इंगोरा निगलतीं हैं,
कोयलें बिकती हैं.
फूल पिसता है,
पत्थर भी दूब के गीतों को सहता है,
मरुवन में झरनों का गीत भी सिसकता है,
कोयलें बिकतीं हैं

अलकें बंधती हैं,
पलकें झुकतीं हैं,
अभिनय भी होता है,
अंजन भी अंजता है
रति भी तड़पती है,
कोयलें बिकती हैं,

कोंपल झुलसती है,
टिकोरे टूट गिरते हैं,
बांसुरी बिकती है.
शबनम पिघलती है,
पानी भांप बंटा है,
चांदनी बेसुध होती है

कोयलें बिकती हैं.
माँगों का सेनुर सिर धुनता है,
कोमल स्वर पूर्जों में पिस-पिस कर जीता है,
कफ़न भी पैसे से मिलती है,
कोयलें बिकती हैं!