भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कौन?/ नवारुण भट्टाचार्य

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:46, 10 अप्रैल 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नवारुण भट्टाचार्य |संग्रह=यह मृत्यु उपत्यका नह…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सारी रात
चाँद के साबुन से
बादलों के झाग से सब कुछ ढँक कर
किसे गरज है
कि आकाश को धो दे?

सारा दिन
सूरज की इस्त्री से
विशाल नीली चादर की
सलवटे‍ ठीक कर दे
कौन उठाए यह ज़ेहमत?

इसका जवाब जानते थे
कोपरनिकस
और जानती है
चार पहियों समेत पानी मे‍ डूबी
ब्रेकडाउन-बस।