भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्या अंगारे और क्या शबनम / प्रेम भारद्वाज

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:11, 2 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेम भारद्वाज |संग्रह= मौसम मौसम / प्रेम भारद्व...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्या अंगारे और क्या शबनम
ठीक नहीं जब मन का मौसम

कुछ भी कह लो होता यह है
पूंजी चाबुक दुनिया टमटम

मजबूरी की थाप पड़ी तो
हारी आदर्शों की सरगम

मन को बेशक ग्रहण लगा था
बाहर से तो रक्खा चम-चम

कुछ भी कह लो होता यह है
पूंजी चाबुक दुनिया टमटम

इतने उत्पीड़न के चलते
आँचल बन जाता है परचम

शल्य चिकित्सा करनी होगी
काम नहीं आया है मरहम

प्रेम निभाना खेल नहीं है
देख लिए हैं सब के दमख़म