भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"क्रय शक्ति / देवेश पथ सारिया" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेश पथ सारिया |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

23:32, 27 फ़रवरी 2021 के समय का अवतरण

दुनिया के सबसे अमीर आदमी की
क्रय-शक्ति की भी
एक अधिकतम सीमा होती है
जिसके बाद कोई फ़र्क़ नहीं रह जाता
उसमें और मुझमें

एक सीमा के बाद वह नहीं खरीद सकता
एक समय का राशन तक
यह जानकर, मुझे पर्याप्त लगा
अपनी जेब में पड़ा सौ रुपए का नोट