भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ख़ताए-इश्क़ की इस दिल को सज़ा दी जाए/ विनय प्रजापति 'नज़र'

Kavita Kosh से
विनय प्रजापति (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:35, 30 मार्च 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लेखन वर्ष: २००२

ख़ताए-इश्क़<ref>प्यार करने की ग़लती</ref> की इस दिल को सज़ा दी जाए
मेरे साथ उसकी तस्वीर जला दी जाए

आँखों में नमी गर एक बूँद भी हो बाक़ी
वो इक बूँद उस गदेली से उठा ली जाए

तहज़ीबे-इश्क़<ref>प्यार करने का ढंग</ref> जो उसे सताये ताउम्र
उसे थोड़ी-सी बेवफ़ाई सिखा दी जाए

मैं कौन हूँ मैं क्या हूँ किससे हूँ मेरे ख़ुदा
बिगड़ी बात ‘नज़र’ की आज बना दी जाए

ख़ुदा से हर एक दुआ में माँगा था उसको
काश ‘विनय’ वो हरेक दुआ ठुकरा दी जाए

शब्दार्थ
<references/>