भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"खुरदुरी पाँखुरी-पाँखुरी / ओम नीरव" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओम नीरव |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGeet}} <poem...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 12: पंक्ति 12:
 
कौन से देश से गर्म पछुवा चली,  
 
कौन से देश से गर्म पछुवा चली,  
 
दाल की नव कली अधखिली रह गयी।  
 
दाल की नव कली अधखिली रह गयी।  
गीतिका एक स्वच्छंद नाधुमास की,  
+
गीतिका एक स्वच्छंद मधुमास की,  
 
पाँखुरी के आधार पर सिली रह गयी।  
 
पाँखुरी के आधार पर सिली रह गयी।  
 
कुंज-वन में न आयी सुरभि-राधिका,  
 
कुंज-वन में न आयी सुरभि-राधिका,  
पंक्ति 24: पंक्ति 24:
 
यक्षिणी जल रही बीच अलकापुरी।  
 
यक्षिणी जल रही बीच अलकापुरी।  
  
झूँठ वाचाल है सत्य गूंगा हुआ,  
+
झूठ वाचाल है सत्य गूंगा हुआ,  
 
बाहु-धन-बल बिना न्याय लाचार है।  
 
बाहु-धन-बल बिना न्याय लाचार है।  
 
भीड़ ही दे रही है दिशा देश को,  
 
भीड़ ही दे रही है दिशा देश को,  

11:05, 20 जून 2020 के समय का अवतरण

क्या हुआ कुछ कहो वाटिका के सुमन,
हो गयी खुरदुरी पाँखुरी-पाँखुरी।

कौन से देश से गर्म पछुवा चली,
दाल की नव कली अधखिली रह गयी।
गीतिका एक स्वच्छंद मधुमास की,
पाँखुरी के आधार पर सिली रह गयी।
कुंज-वन में न आयी सुरभि-राधिका,
रो पड़ी मन-किशन की सृजन-बाँसुरी।

है अनिल में अनल, लालिमा में छुपी-
कालिमा, गीत में रव, सुमन में चुभन।
लग रहा है विहग को विहग बाज़-सा,
डस रही तरुवरों को लता की छुअन।
अब भरोसा नहीं मेघ-से दूत पर,
यक्षिणी जल रही बीच अलकापुरी।

झूठ वाचाल है सत्य गूंगा हुआ,
बाहु-धन-बल बिना न्याय लाचार है।
भीड़ ही दे रही है दिशा देश को,
अब अनाचार ही लोक-आचार है।
हैं अँधेरों के घर आज शहनाइयाँ,
रश्मियाँ द्वार बांधे खड़ीं आँजुरी।

शीर्ष के फूल झुलसे खिले फिर नहीं,
पाँखुरी-पाँखुरी हो बिखर ही गये।
दूब के वृंत रौंदे तपे जो बचे,
जल मिला तो सजल हो निखर ही गये।
इसलिए दूब के नाम ही लिख गयी,
आज सारे चमन की छट माधुरी।
हो गयी खुरदुरी पाँखुरी-पाँखुरी।