भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"खोज-खोज हारे हम / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |संग्रह= }} <Poem> खोज-खोज हारे हम ::पता ...)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=कुमार रवींद्र  
+
|रचनाकार= कुमार रवींद्र  
|संग्रह=
+
 
}}
 
}}
 
+
{{KKCatNavgeet}}
<Poem>
+
<poem>
 
खोज-खोज हारे हम
 
खोज-खोज हारे हम
 
::पता नहीं
 
::पता नहीं
पंक्ति 36: पंक्ति 35:
 
::हमें याद है
 
::हमें याद है
 
जैसे हो सोंधी खेतों की मिट्टी ।  
 
जैसे हो सोंधी खेतों की मिट्टी ।  
 
 
</poem>
 
</poem>

12:00, 2 जुलाई 2010 के समय का अवतरण

खोज-खोज हारे हम
पता नहीं
कहाँ गई अम्मा की चिट्ठी

अम्मा ने उसमें ही
ख़बर लिखी थी घर की
'टूटी है छत अगले कमरे की
सीढ़ी भी पोखर की

'हुई ब्याह-लायक है
अब तो जानो
बड़के की बिट्टी

'बाबू जी बुढ़ा गए
याद नहीं रहता है कुछ भी
खेत कौन जोते अब
रहता बीमार चतुर्भुज भी

'गाँव के मज़ूर गए
बड़ी सड़क की ख़ातिर
तोड़ रहे गिट्टी'।

बच्चों के लिए हुई
अम्मा की चिट्ठी इतिहास हि
किंतु हमें लगती वह
बचपन की मीठी बू-बास है

चिट्ठी की महक
हमें याद है
जैसे हो सोंधी खेतों की मिट्टी ।