भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गज़ल-एक / रेणु हुसैन

Kavita Kosh से
Mukeshmanas (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:09, 29 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेणु हुसैन |संग्रह=पानी-प्यार / रेणु हुसैन }} {{KKCatKav…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


कौन हैं अपने, कौन पराए
चेहरे सारे सुने सुनाए

रात खड़ी है दरवाज़े पर
जाने कब सुबहा आ जाए

तन्हाई बढ़ती जाती है
काश जरा बारिश आ जाए

जो मन की पर्तों को खोले
कोई ऐसी ग़ज़ल सुनाए

जिसने काटी उम्र कफ़स में
अपनी रिहाई से डर जाए