भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"गदहे गावें गान/ शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान |संग्रह=तपती रेती प…)
 
पंक्ति 11: पंक्ति 11:
 
प्यारे हिन्दुस्तान ?
 
प्यारे हिन्दुस्तान ?
 
   
 
   
चिड़िया घर की पहरेदारी  
+
चिड़ियाघर की पहरेदारी  
 
बाज़ों ने पाई,  
 
बाज़ों ने पाई,  
 
रंगे सियारों के हिस्से में  
 
रंगे सियारों के हिस्से में  
पंक्ति 28: पंक्ति 28:
 
बर्रो के छत्ते,  
 
बर्रो के छत्ते,  
 
हिलना डुलना भूल गए हैं,  
 
हिलना डुलना भूल गए हैं,  
पीपल के पत्ते  
+
पीपल के पत्ते
 
बाजीगर थोथी बातों के  
 
बाजीगर थोथी बातों के  
 
घोषित हुए महान ।
 
घोषित हुए महान ।

13:12, 27 मई 2011 का अवतरण

उल्लू बैठे पढ़ें फारसी
गदहे गावें गान,
क्या होगा फिर तेरा मेरे
प्यारे हिन्दुस्तान ?
 
चिड़ियाघर की पहरेदारी
बाज़ों ने पाई,
रंगे सियारों के हिस्से में
राजसभा आई,
घायल श्वेत कबूतर, चीलें,
भरती फिरें उड़ान ।
 
ताल किनारे बसी हुई है
बगुलों की बस्ती,
बीन-बीन खा रहे मछलियाँ
काट रहे मस्ती,
हंसों को उपदेश दे रहे
कौवे चढ़े मचान ।
 
शाख-शाख पर लगे हुए हैं
बर्रो के छत्ते,
हिलना डुलना भूल गए हैं,
पीपल के पत्ते,
बाजीगर थोथी बातों के
घोषित हुए महान ।
 
क्या होगा फिर तेरा मेरे
प्यारे हिन्दुस्तान ?