भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गीत बहुत बन जाएंगे / शैलेन्द्र चौहान

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:18, 26 फ़रवरी 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शैलेन्द्र चौहान }} यूँ गीत बहुत बन जाएंगे लेकिन कुछ ही...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यूँ गीत बहुत

बन जाएंगे

लेकिन कुछ ही

गाए जाएंगे

कहीं सुगंध

और सुमन होंगे

कहीं भक्त

और भजन होंगे

रीती आँखों में

टूटे हुए सपने होंगे

बिगड़ेगी बात कभी तो

उसे बनाने के

लाख जतन होंगे

न जाने इस जीवन में

क्या कुछ देखेंगे

कितना कुछ पाएंगे

सपना बन

अपने ही छल जाएंगे

यूँ गीत बहुत

बन जाएंगे

लेकिन कुछ ही

गाए जाएंगे