भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"गीत लिक्खूं / नचिकेता" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 22: पंक्ति 22:
  
 
गीत लिखूँ
 
गीत लिखूँ
स्वप् के, उम्मीद के मैं
+
स्वप्न के, उम्मीद के मैं
 
गीत होली-दिवाली के
 
गीत होली-दिवाली के
 
ईद के मैं
 
ईद के मैं

18:29, 30 मई 2010 का अवतरण

भोर की पहली किरण के गीत लिखूँ
रोशनी के बांकपन के गीत लिखूँ

कली की पहली
चटक के गीत लिखूँ
नर्म टहनी की लचक के
गीत लिखूँ
जले चूल्हे की अगन के गीत लिखूँ

गीत लिखूँ
फसल की अंगड़ाईयों के
फूल की बजती हुई
शहनाइयों के
समय के सच्चे सृजन के गीत लिखूँ

गीत लिखूँ
स्वप्न के, उम्मीद के मैं
गीत होली-दिवाली के
ईद के मैं
राह पर बढ़ते चरण के गीत लिखूँ

गीत लिखूँ
प्यार के, संघर्ष के भी
आदमी की यातना के
हर्ष के भी
नये कल के आगमन के गीत लिखूँ